Ro no D15139/23

लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त

ग्राम नारायणगढ़ एवं सेन्दरी में महिलाओं को दिया जा रहा वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण
राजनांदगांव 27 मार्च 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशा अनुरूप देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है और शासन की विभिन्न योजना के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला खनिज संस्थान न्यास राजनांदगांव द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम नारायणगढ़ एवं सेन्दरी में हाथकरघा ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से 20-20 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने जीविकोपार्जन के आय में वृद्धि करने के लिए तीन माह का ट्यूनिक, टॉवेल, चादर,गणवेश सहित अन्य वस्त्र बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण अवधि में 2 हजार रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति एवं वस्त्र उत्पादन हेतु हाथकरघा व सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षित हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित रायपुर के वस्त्र उत्पादन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जिससे महिला हितग्राहियों को लगभग 8 से 10 हजार रूपए की मासिक आय का अतिरिक्त स्त्रोत बनेगा और परिवार की आय में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

  • Related Posts

    ग्राम गठुला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *- बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति किया जागरूकता*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

    Read more

    लखपति दीदी श्रीमती दिनेश्वरी सोरी के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बनी मददगार

    *सेवा की कहानी*   *- विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बढ़ी पारिवारिक आय, बनी आत्मनिर्भर*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर