Ro no D15139/23

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल तक,विद्यार्थी निःशुल्क कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सरगुजा और बस्तर संभाग के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पी.पी.टी.(प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट) प्रवेश परीक्षा 2025-26 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025  सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है।

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी दी कि राज्य शासन की नीति के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्थानीय जिले के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि, दुर्गम क्षेत्रों के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राएं कई बार जानकारी के अभाव में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 11 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार 12 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2025 सांय 5ः00 बजे तक किया जा सकेगा।

परीक्षा तिथि और केंद्रों की जानकारी
पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 1 मई 2025 को पूर्वान्ह 9ः00 बजे से 12ः15 बजे तक जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। व्यापम की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2025-26 से संबंधित विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट  Vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों के लिए परीक्षा शुल्क पूरी तरह से माफ किया गया है। इस संबंध में 8 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि स्थानीय प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान