Ro no D15139/23

माननीय राज्यपाल रमेन डेका का जिला दौरा कार्यक्रम रद्द

अम्बिकापुर 28 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को सरगुजा जिला पहुंचे थे। गुरुवार को श्री डेका द्वारा मैनपाट के पर्यटन स्थलों का दौरा किया गया तथा केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया गया। उन्होंने इस दौरान स्थानीय जनों से भी मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने मैनपाट के करमा रिसोर्ट में रात्रि विश्राम किया। राज्यपाल श्री डेका को गुरुवार रात्रि में अचानक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर सरगुजा जिले में तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के वजह से भी राज्यपाल श्री डेका को आकस्मिक रूप से रायपुर हेतु प्रस्थान करना पड़ा। वे शुक्रवार प्रातः सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए।

बता दें राज्यपाल के प्रोटोकॉल के अनुसार शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण और अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद। इसके अलावा, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित था।  राज्यपाल श्री डेका द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक ली जानी थी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल