Ro no D15139/23

गुजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, मौजूद मरीजों से लिया फीडबैक

*अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने के दिए निर्देश*

धमतरी 28 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखण्ड के गुजरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का आकस्मिक जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों से बात की और इलाज की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति कम होने की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित बीपीएम और बीएमओ को डॉक्टरों सहित सभी पदस्थ अमले की शत्-प्रतिशत उपस्थिति प्रतिदिन ड्यूटी अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरीजों के सामने ही अधिकारियों को चेताया कि डॉक्टरों या किसी कर्मचारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने से मरीजों के इलाज में लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने हो रहे संस्थागत प्रसवों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी महीनों से स्वास्थ्य केन्द्र में ही अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिना किसी बड़े कारण के मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने को भी कहा। अपने निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूती सहायता योजना जैसी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए मरीजों- गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्पताल मे मौजूद मरीजों के परिजनों से आयुष्मान कार्ड से इलाज के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से भी उनकी तबीयत पूछी और इलाज के बारे में जानकारी ली। लिमतरा गांव की मरीज सजनी ने बताया कि डायरिया के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर दो बार परीक्षण कर चुके हैं, दवाएं और ग्लुकोज लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का गंभीरता से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने रात्रिकालीन शिप्ट में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में शासकीय अमले के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च – असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

    🔷 *शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर – अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस*   🔷 *त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

    Read more

    नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    धमतरी, 01 सितंबर 2026/ नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार