Ro no D15139/23

उपद्रवियों के लिए सख्त संदेश – अब टूटी कुर्सी नहीं, सीधा जेल!

*जिला कबीरधाम*

*दिनांक: 29.03.2025*

भोरमदेव महोत्सव, जो श्रद्धा, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़ने की कोशिश की गई। भीड़ की आड़ में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, कुर्सी तोड़ने और चोरी करने वालों पर कबीरधाम पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी कवर्धा के समक्ष इस्तगासा पेश किया है।

*ड्रोन कैमरों और CCTV से उपद्रवियों की पहचान*
– ड्रोन कैमरों और CCTV फुटेज में उपद्रवियों की हरकतें रिकॉर्ड की गईं।
– वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित जांच कर दोषियों की शिनाख्त हुई।
– पत्रकार साथियों और आम नागरिकों ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

कबीरधाम पुलिस ने इन उपद्रवियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर यह कड़ा संदेश दिया कि जो भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसे बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

*गिरफ्तार किए गए उपद्रवी*
1. शिवा जोगी पिता गंगू जोगी, उम्र 18 वर्ष, बेलदार पारा, वार्ड 27, कवर्धा
2. रोषन नेताम पिता समारू नेताम, उम्र 23 वर्ष, लोहारा नाका चौक, वार्ड 05, कवर्धा
3. ओम देवागन पिता रवि देवागन, उम्र 18 वर्ष, आदर्श नगर, वार्ड 04, कवर्धा
4. राजा सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, लोहारा नाका, नवीन बाजार, कवर्धा
5. संदीप दास मानिकपुरी पिता स्व. विदेशी दास मानिकपुरी, उम्र 18 वर्ष, समनापुर, कवर्धा
6. तोरण पटेल पिता प्यारेलाल पटेल, उम्र 28 वर्ष, बोल्दाकला, वार्ड 06, बोड़ला
7. भूपेन्द्र पटेल पिता श्यामलाल पटेल, उम्र 20 वर्ष, बोल्दाकला, वार्ड 06, बोड़ला
8. राकेश पटेल पिता रूपचंद पटेल, उम्र 18 वर्ष, बोल्दाकला, वार्ड 06, बोड़ला
9. रामसागर साहू पिता कुंवर सिंह, उम्र 23 वर्ष, ग्राम चिल्हाटी, चौकी पौड़ी
10. कुलेश्वर साहू पिता विश्वनाथ साहू, उम्र 18 वर्ष, नयापारा, थाना पांडातराई

*पहले दिन दो आरोपी जेल भेजे गए, कुर्सी चोरी करने वालों पर दर्ज हुई थी FIR*
– पुलिस ने पहले ही दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
– कुर्सी चोरी करने वाले 2 अन्य आरोपियों पर भी FIR दर्ज हुई।
– अब तक कुल 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
*नाबालिग उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी*
– पकड़े गए 5 उपद्रवी नाबालिग पाए गए।
– पुलिस ने उनके पालकों को थाने बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।
– पालकों से माफीनामा लिखवाया गया कि भविष्य में उनके बच्चे ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
– चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

*अब कोई माफी नहीं – अगली बार सीधा जेल!*
– पुलिस हर उपद्रवी को पहचान रही है और जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।
– सोशल मीडिया और CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान कर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।
– भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सख्त निगरानी रखेगी।

*जनता से अपील – सहयोग करें, अपराधियों की सूचना दें!*
📞 सूचना देने के लिए कॉल करें: 9479254954
🔒 जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
🏆 सटीक जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

कबीरधाम पुलिस का संदेश स्पष्ट है – भविष्य में ऐसी हरकतें करने से पहले सौ बार सोच लो, वरना कानून से बचना नामुमकिन होगा!

*कबीरधाम पुलिस*

  • Related Posts

    बैगा जनजाति के जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं : ईतवारी मछिया

    लगभग 26 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे और धान कटाई के आरोपों को लेकर एसडीएम पंडरिया से शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग   कबीरधाम – आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    NATIONAL

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी