Ro no D15139/23

बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रोका

*दूरस्थ वनांचल में महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने रोका बाल विवाह*

कवर्धा, 29 मार्च 2025। कबीरधाम जिले में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोगी नवागांव, बोड़ला में एक नाबालिग लड़के की शादी को रूकवाई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनन्द तिवारी को सूचना मिली थी कि दूरस्थ वनांचल ग्राम जोगी नवागांव में एक नाबालिग लड़के की शादी कराई जा रही है। इस सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम तुरंत गांव के लिए रवाना की गई और परिवारजनों से बातचीत कर विवाह की प्रक्रिया को तत्काल रोक लगाई गई। अधिकारियों ने परिवार को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी परिणामों की जानकारी दी और उन्हें समझाया कि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि इससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होता है।

*ग्रामीणों को किया जागरूक*

मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर ने उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नाबालिग बच्चों की शादी कराने पर माता-पिता और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

*समाज से सहयोग की अपील*

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नमन देशमुख ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाल विवाह की सूचना टोल-फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर दी जा सकती है

*प्रशासन की सतर्कता से बचपन सुरक्षित*
बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार सक्रिय है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से न केवल बाल विवाह रोके जा रहे हैं बल्कि लोगों को कानून और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान नमन देशमुख (बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी), सत्यनारायण राठौर (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), अविनाश ठाकुर (परामर्शदाता), धुरपत सिंह राजपूत (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका