Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना में कबीरधाम अव्वल ग्रामीणों का अपना घर पाने का सपना हुआ साकार

*उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयास रंग लाए,10 हजार से अधिक परिवारों का होगा गृह प्रवेश*

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मिलेगा जीवन का सबसे बड़ा उपहार, कबीरधाम के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा नया आशियाना*

कवर्धा, 29 मार्च 2025 । उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरोध सर्वाधिक आवासो का निर्माण कराए जाने के कारण जिला कबीरधाम का परचम पूरे प्रदेश में लहरा रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर महा गृह प्रवेश उत्सव का राज्यव्यापी आयोजन 30 मार्च को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कबीरधाम जिले को एक महा में 8808 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया था जिस पर अभी तक 10 हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है जो कि लक्ष्य के शत प्रतिशत से कही अधिक है।

उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में महा गृह प्रवेश उत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराएँगे तथा नए हितग्राहियों को आवास स्वीकृत का प्रमाण पत्र भेंट करेंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कबीरधाम जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में एक बार फिर अपनी नई पहचान बनाई है।

*एक नजर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में हो रहे निर्माण कार्यों पर*

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कबीरधाम जिला अंतर्गत 42705 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इनमें से 34871 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।25171 हितग्राहियों को प्रथम किस्त 16410 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त एव 5391 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि जारी किया गया था। इनमें से अभी तक 9299 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा शेष निर्माण कार्य प्रगतिशील है।प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में आवास का निर्माण पूरा हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान स्वीकृत किए गए आवास के आधार पर ही राज्य शासन द्वारा महा गृह प्रवेश उत्सव करने का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों को आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

*प्रदेश में आवास पूर्णता पर ज़िले की स्थिति*

लक्ष्य के विरुद्ध सर्वाधिक आवास पूरा करने के मामले में कबीरधाम जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। प्रथम स्थान पर जिला बलौदा बाजार है जिसने लक्ष्य से 559 अधिक आवासों को समय पर पूरा किया। इसके बाद कबीरधाम जिला द्वारा लक्ष्य से 491 आवासो को पूरा किया गया है।तीसरे नंबर पर धमतरी जिला द्वारा लक्ष्य से अधिक 373 आवासो पूरा किया गया है।

*कबीरधाम में प्रधानमंत्री आवास योजना का ऐतिहासिक पड़ाव, 10 हजार परिवारों का गृह प्रवेश*

*मिशन मोड में हुआ कार्य, मिली बड़ी सफलता*

कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए बीते एक माह से मिशन मोड में कार्य किया गया। मैदानी अमला गांव-गांव जाकर हितग्राहियों को सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करता रहा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आई।

*प्रशासन का सतत प्रयास, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार समीक्षा और निगरानी की गई। भौतिक निरीक्षण कर हितग्राहियों का उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जिले के 10 हजार से अधिक परिवार एक साथ गृह प्रवेश कर रहे हैं।

*प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे कबीरधाम के हितग्राही*

कबीरधाम जिले के दो हितग्राही – श्रीमती धनकुँवर बैगा (ग्राम पंचायत सिंघानपुरी) और श्री दल्लू राम बैगा (ग्राम हाथीडोब, विकासखंड बोड़ला) – प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर रवाना हो रहे हैं। कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह बड़ी उपलब्धि ग्रामीण विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ रही है।
समाचार क्रमांक,287/गुलाब डड़सेना फ़ोटो क्रमांक, 12,3,4

  • Related Posts

    बैगा जनजाति के जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं : ईतवारी मछिया

    लगभग 26 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे और धान कटाई के आरोपों को लेकर एसडीएम पंडरिया से शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग   कबीरधाम – आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ