Ro no D15139/23

जल्द शुरू होगा जिले का पहला दुग्ध प्रसंस्करण केन्द्र

*गातापार के प्रसंस्करण केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

*दुग्ध उत्पादकों और महिला समूहों के सहयोग से संचालित होगा केन्द्र*

*मिल्क टेक्निशियन की सेवाएं लेने के भी निर्देश दिए*

धमतरी 01 अप्रैल 2025/ कुरूद विकासखण्ड के गांतापार ग्राम पंचायत में स्थापित किए गए मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट के जल्द चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस प्रसंस्करण केन्द्र का सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव और पशु पालन विभाग तथा आजीविका मिशन के अधिकारियों के साथ पिछले दिनों अवलोकन किया। इस प्रसंस्करण केन्द्र के चालू हो जाने से क्षेत्र के दूध उत्पादक पशुपालकों और महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के वैकल्पिक अवसर मिलेंगे। कलेक्टर ने इस दौरान प्रसंस्करण केन्द्र में लगाई गई बडी़-बड़ी मशीनों और अन्य उपकरण का भी अवलोकन किया और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी पशुपालन विभाग के अधिकारियों से ली। इस दौरान कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादन और वितरण से जुड़ी स्थानीय स्व सहायता समूह की महिलाओ से भी बात की। उन्होंने इस संयंत्र को शुरू करने के लिए तकनीकी रूप से योग्य टेक्निशियन की सेवाएं के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
कुरूद विकासखण्ड के रामपुर क्लस्टर के गातापार में रूर्बन मिशन, मनरेगा जैसी योजनाओं के कनवर्जेंस से मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट लगाई गई है। इस यूनिट में दूध के शीतलीकरण, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए जरूरी मशीनें और उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। तीन हजार लीटर प्रतिदिन दूध प्रोसेसिंग क्षमता के इस यूनिट में दूध के पैकेजिंग के साथ-साथ पनीर, घी, दही, खोवा जैसे अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार करने की भी सुविधा है। यहां रॉ मिल्क रिसेप्शन बॉक्स, मिल्क केन वॉशर, वैन बैलेंस, डम्प टैंक, क्रीम सेपरेटर, चीलर, होमोजिनाईजर, पॉश्चराईजर जैसे उपकरण भी उपलब्ध है। प्रसंस्करण केन्द्र में कोल्ड स्टोरेज एरिया, पैकेजिंग एरिया, प्रोडक्ट मैनुफैक्चरिंग एरिया के साथ-साथ यूटिलिटी एरिया की भी व्यवस्था की गई है।
इस दुग्ध संयंत्र को संचालित करने के लिए क्षेत्र के दूध उत्पादक पशु पालकों को और महिला स्वसहायता समूहों का सहयोग लिया जाएगा। क्षमता अनुसार आसपास के दूध उत्पादक पशु पालकों से सम्पर्क कर दूध इकट्ठा कर प्रोसेसिंग यूनिट में लाया जाएगा और उसे प्रोसेस कर पैकेजिंग के बाद खुले बाजार में बेचा जाएगा। इसके लिए धमतरी शहर और भखारा में वितरण केन्द्र भी स्थापित करने की योजना है। इस संयंत्र के शुरू हो जाने से क्षेत्र के साथ-साथ जिले में भी दुग्ध व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। स्वसहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही वे एक तकनीकी व्यवसाय में पारंगत हो सकेंगी।

  • Related Posts

    आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च – असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

    🔷 *शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर – अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस*   🔷 *त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

    Read more

    नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    धमतरी, 01 सितंबर 2026/ नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार