Ro no D15139/23

बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गर्मी में जल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत तैयार, नल-जल के साथ टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है पानी……

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2025/ गर्मी के मौसम में कुनकुरी के नगर वासियों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए मोर्चा सम्भाल लिया है। नल-जल से निर्बाध पानी आपूर्ति के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी इन दिनों टैंकर से नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सीएम के निर्देश पर गर्मी के दौरान पानी की मांग को पूरा करने के लिए नगर पंचायत ने पूरी तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि नगर के 15 वार्डों में मोहल्लेवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत के पास 11 बोरवेल है। इसके अलावा ईब नदी में निर्मित एनीकट से नगर में निर्मित 3 पानी टंकियों से  948 नल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के पास पानी के पांच टैंकर उपलब्ध है। इनसे सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है। कुनकुरीवासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमृत मिशन 2.0 योजना के अंर्तगत 48.81 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से ईब नदी में एनीकट और पंप हाउस के साथ फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के हर घर में नल जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन विस्तार की योजना भी बनाई गई है। दिसंबर 2026 तक योजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूर्ण हो जाने से कुनकुरी में जल समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल का लिया आनंद

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की कि सराहना की

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति और निर्धारित मानकों के…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….