Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 मार्च को

प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

जशपुरनगर 02 अप्रैल 2025/ प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर क्लिक करके 03 से 20 मार्च 2025 तक डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश हेतु परीक्षा 20 अप्रैल .2025 दिन रविवार को समय 09.00 बजे उपस्थिति व रिपोर्टिंग तथा कक्ष परीविक्षक द्वारा प्रातः 09.30 बजें से 10.00 बजें तक परीक्षार्थी के ओएमआर सीट भराया जाना है, तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक परीक्षा आयोजित किया  है।
विद्यार्थियों हेतु अनिवार्य निर्देश
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग 01 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा, जिससे उनके मूल पहचान से उनका पहचान किया जा सकेगा एवं परीक्षा केन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड  कर और नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के दो फोटो सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र आएंगे। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित हो जाए। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा। परीक्षार्थियों केवल नीले व काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करेगें। परीक्षार्थियों को कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, पाउच, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाया जाना पूर्णतः वर्जित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, जिला-जशपुर से प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे तक संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?