Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
सीईओ ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के हितग्राहियों को किया प्रेरित

कोरबा 03 अप्रैल 2025 /जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतोंकृचुईया, गढ़उपरोड़ा और देवपहरी का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और इसे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। श्री नाग ने मैदानी अमले को सतत फील्ड विजिट करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद पंचायत सीईओ को आवास निर्माण की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री नाग ने ग्राम चुईया में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के हितग्राही श्री गोसोराम, प्रमिला और तीजबाई के निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत करके आवास जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच, जनपद पंचायत सीईओ कोरबा, जिला समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना), कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, नोडल अधिकारी (आवास), रोजगार सहायक और आवास मित्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी