Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2025/ प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर क्लिक करके 03 से 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश हेतु परीक्षा 20 अप्रैल .2025 दिन रविवार को समय 09.00 बजे उपस्थिति व रिपोर्टिंग तथा कक्ष परीविक्षक द्वारा प्रातः 09.30 बजें से 10.00 बजें तक परीक्षार्थी के ओएमआर सीट भराया जाना है, तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक परीक्षा आयोजित किया  है।
विद्यार्थियों हेतु अनिवार्य निर्देश
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग 01 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा, जिससे उनके मूल पहचान से उनका पहचान किया जा सकेगा एवं परीक्षा केन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड  कर और नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के दो फोटो सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र आएंगे। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित हो जाए। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा। परीक्षार्थियों केवल नीले व काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करेगें। परीक्षार्थियों को कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, पाउच, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाया जाना पूर्णतः वर्जित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, जिला-जशपुर से प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे तक संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी