Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना : देश के प्रतिष्ठित कम्पनियों में युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

आवेदन के लिए जिले के पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में 15 अप्रैल तक लग रहा शिविर

बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की कवायद

धमतरी 04 अप्रैल 2025/ जिले में बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के की कवायद की जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे सेल, एनटीपीसी, पीजीसीआईएल, एसईसीएल, जिंदल, एचडीएफसी बैंक आदि में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के तहत आवेदन के लिए आगामी 15 अप्रैल तक स्थानीय भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री (धमतरी) और जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में शिविर लगाया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि धमतरी जिले के युवाओं के लिए पंजीयन एवं आवेदन के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इच्छुक युवा इस शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि 21 से 24 वर्ष तक की आयु के दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ऐसे विद्यार्थी, जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हों और किसी किसी नियमित जॉब अथवा नियोजन में कार्यरत न हो तथा आवेदक के परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में न हो एवं वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो पात्र होंगे।
आवेदन प्रक्रियाः प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर इच्छुक युवा निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लोक सेवा केंद्रों या स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक), सभी अंकसूची की प्रति, बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा। संस्था के प्राचार्य ने धमतरी जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपनी नौकरी पाने की संभावना को मजबूत करें। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री, धमतरी या संबंधित आईटीआई संस्थानों से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने अधिकारियों को दिए निर्देश

    ऑयल पॉम, समेकित फलोद्यान और माली प्रशिक्षण से किसानों एवं युवाओं को जोड़ने पर जोर   धमतरी, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक की…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 2 अक्टूबर को मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा विशेष आयोजन, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

    वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य, अधिकार और वित्तीय सुरक्षा पर होगा जागरूकता कार्यक्रम   धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर