Ro no D15139/23

कलेक्टर पहुंचे आमदी-परसतराई, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

*आमदी में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेज करने दिए निर्देश*

*परसतराई में ग्रामीणों से मुलाकात, जल संरक्षण-फसल चक्र परिवर्तन की जानकारी ली*

धमतरी 08 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के धमतरी विकासखण्ड के परसतराई ग्राम पंचायत और आमदी नगर पंचायत पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव की मौजूदगी में आमदी में बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से कराने के निर्देश नगर पंचायत के सीएमओ को दिए। कलेक्टर ने इस प्लांट के काम की धीमी गति पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा। कलेक्टर ने इसके साथ ही बन रहे ओव्हर हेड वॉटर टैंक का काम भी तेजी से कराने के निर्देश् दिए। आमदी में अमृत मिशन के तहत लगभग 33 करोड़ रूपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओव्हर हेड टैंक और पाईप लाईन विस्तार का काम कराया जा रहा है। इस योजना के पूरा हो जाने पर रूद्री बांध से पानी लेकर आमदी नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।
इसके बाद कलेक्टर ग्राम पंचायत परसतराई पहुंचे। नवनियुक्त सरंपच और पूर्व सरपंच की मौजूदगी में परसतराई के निवासियों से कलेक्टर ने जल संरक्षण-फसल चक्र परिवर्तन अभियान की सफलता की अनुभव जानी। इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायत में बने रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोकपीट आदि का भी अवलोकन किया। परसतराई के पूर्व सरपंच श्री परमानंद आडिल ने बताया कि कुछ वर्षों पूर्व हमारे गांव में धीरे-धीरे कुएं, नलकूप, जलस्त्रोत सूखने लगे थे, जिससे खेती किसानी सहित पानी की दिक्कत होने लगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वप्रेरणा से जल और पर्यावरण संरक्षित करने के साथ ही फसल चक्र परिवर्तन का फैसला लिया और सभी एकमत होकर कम पानी वाले फसलों को लेने लगे। इस काम में गांव के सभी किसान एक कदम आगे आकर सहयोग कर रहे हैं। श्री आडिल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव के पुराने पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधा गया है और गांव की बालिकाओं के नाम पर लगभग ढाई सौ पौधे भी लगाए गए हैं। श्री आडिल ने बताया कि गांव से शादी होकर जाने वाली बेटियों और शादी कर गांव में आने वाली बहुओं को उपहार स्वरूप पौधा दिया जाता है, जिसे वे मायके-ससुराल में रोपती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने परसतराई ग्राम पंचायत और उसके निवासियों द्वारा किए गए इन सभी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही परसतराई पूरे देश में फसल चक्र परिवर्तन से जल संरक्षण के लिए मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में पहचानी जा रही है। यहां के सभी नवाचार दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा