Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश

धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र बने सेवा और संस्कार के जीवंत केन्द्र

बच्चों की मुस्कान, महिलाओं की सहभागिता और कार्यकर्ताओं के समर्पण से जिलेभर में साकार हुआ ‘आंगन मिलन’

धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा, संवेदना और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज धमतरी जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। बच्चों की खिलखिलाहट, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के समर्पित प्रयासों से जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और बाल विकास के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों और महिलाओं के लिए सेवाओं की सहज उपलब्धता के साथ-साथ परिवार और समुदाय को जोड़ने वाले प्रभावी मंच के रूप में विकसित करना रहा। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अमले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के मगरलोड, कुरूद, धमतरी शहरी, धमतरी ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र के कुल 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों, महिलाओं और समुदाय के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जागरूकता की प्रभावी गतिविधियों का केन्द्र बनाना तथा विभागीय सेवाओं से हितग्राहियों को अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना रहा।

आंगन मिलन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों के लिए खेल-आधारित एवं रचनात्मक गतिविधियां, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, स्वच्छता, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा समुदाय की भूमिका जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 4 हजार 173 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इनमें 541 बच्चे, 1 हजार 28 महिलाएं तथा 1 हजार 930 पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रमों के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके सतत योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित भी किया गया। इससे मैदानी स्तर पर कार्यरत महिला एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन हुआ।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों को केवल पोषण वितरण के केन्द्र के रूप में नहीं, बल्कि बाल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के सामुदायिक केन्द्र के रूप में सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार की गतिविधियों से विभागीय सेवाओं की पहुंच अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी को भी बढ़ावा मिल रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: महिला समूहों ने संभाली नर्सरी की कमान, गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ी आजीविका

    धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित आईएफसी नर्सरी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा