Ro no D15139/23

जिले में सुशासन तिहार का हुआ आगाज 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन

कलेक्टर ने विभिन्न ग्राम पंचायत पहुंचकर प्राप्त आवेदनों का किया अवलोकन
अधिकारियों को व्यापक स्तर पर मुनादी कराने के दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के सभी वर्गों से तत्परता से संवाद एवं समाधान के उद्देश्य से सुशासन तिहार की शुरुआत आज 8 अप्रैल से जिले में आगाज़ हुआ है। यह तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जोकि 31 मई तक चलेगा।
प्रथम चरण के तहत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में आमजन की विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कार्यालयों में लगे समाधान पेटी में जमा किए जा रहे हैं, जिनका निराकरण 12 अप्रैल से 4 मई के मध्य संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने विकासखंड लखनपुर एवं उदयपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में केवरा, कुंवरपुर, अंधला, जजगा, उदयपुर, सोनतराई एवं डांड़गांव का दौरा कर सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं को सहज और सरल भाषा में समझकर आवेदन भरने में सहायता करें।
कलेक्टर ने कुंवरपुर में बुजुर्ग रूढ़िबाई से संवाद करते हुए सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी दी और कहा कि उनके द्वारा डाले गए आवेदन का निराकरण एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिले में सुशासन तिहार की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु मुनादी, पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, जनपद पंचायत लखनपुर के सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय, उदयपुर के सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता, लखनपुर तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल, उदयपुर तहसीलदार श्री कमलेश मिरी, मौजूद रहे।
वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने प्रथम चरण में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया, एवं आमजनों की मांग, समस्याओं पर प्राप्त आवेदन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक मुनादी एवं पंपलेट चस्पा करने के निर्देश दिए

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)लखनपुर विकासखंड में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 10 अक्टूबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं, विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत

    अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2026/  सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) 14 साल किराये के मकान में गुजारने के बाद राधिका को मिला पक्का आवास, परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी हुई दूर

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से मिला सुरक्षित आशियाना, बरसात में टपकती छत और कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों की पढ़ाई…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस