Ro no D15139/23

लखपति महिला पहल जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में सोमवार को लखपति महिला पहल अंतर्गत जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा की सभी विभागों की सहभागिता से स्व-सहायता समूह की दीदीयों को आगे बढ़ाकर लखपति दीदी बनाए जाने हेतु प्रयास किया जाना है। प्रत्येक विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आगे लाएं। क्षेत्र के आधार पर गतिविधियों का चयन कर कार्य योजना का निर्माण करें, सभी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से अवगत कराएं। इस दौरान सीईओ श्री अग्रवाल द्वारा कृषि विभाग को कलस्टर बनाकर बीज उत्पादन करने का लक्ष्य, पशु चिकित्सा विभाग को गोट कलस्टर बनाकर काम करने, मछलीपालन हेतु जल आच्छादित तालाबों एवं डबरियों में मछलीपालन करने हेतु मत्स्य विभाग को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार उद्यान विभाग को समूहों के माध्यम से लीची एवं कटहल उत्पादन को बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने हेतु कहा गया। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा शहद उत्पादन तथा कृषि सखी को प्रोत्साहित कर जैविक खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया। कैट जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी द्वारा आलू उत्पादन को बढ़ावा देने तथा श्रम विभाग के द्वारा वितरण किये जाने वाले सिलाई मशीन का लाभ लिये जाने संबंधित सुझाव दिया गया।

बैठक में सर्व विभाग प्रमुख कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, नाबार्ड, ग्रामोद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, आरसेटी सहित समिति के सदस्य के रूप में कैट जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र तिवारी, सेक्टर एक्सपर्ट श्री अभिषेक शर्मा, चौपाल प्रमुख श्री गंगाराम पैंकरा, सेक्टर एक्सपर्ट श्री मंगल पाण्डेय, बिहान से डीपीएम, मनरेगा से सहायक परियोजना अधिकारी, बिहान के ब्लॉक कार्डिनेटर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा