Ro no D15139/23

नगर पंचायत आमदी में कुछ लोगों के स्वास्थ्य खराब होने का मामला : कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

लिकेज लाईपलाईन की करवाई मरम्मत
पीड़ितों के घर जाकर ली स्वास्थ्य की जानकारी,

धमतरी 09 अप्रैल 2025/ नगर पंचायत आमदी में कुछ लोगों को उल्टी दस्त होने की शिकायत मिलते ही तत्काल कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने एसडीएम धमतरी और तहसीलदार को गांव का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने आमदी पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस अवसर पर पाइपलाइन में लीकेज होने की बात सामने आई। अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लीकेज पाईप लाईन की मरम्मत करवाई। इस दौरान एसडीएम श्री तिवारी, तहसीलदार, बीएमओ और बीपीएम ने पीड़ितों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने मितानिन को निर्देशित किया के वह घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। उन्हें साफ पानी पीने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा गरम भोजन का सेवन करने सहित किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य केन्द्र जाकर ईलाज कराने की समझाईश देने कहा।

  • Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा अपने भविष्य और देश का भविष्य सुरक्षित करें : महापौर जगदीश रामू रोहरा

    एससीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ एवं राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का समापन   धमतरी, 2 सितंबर 2026। नगर निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश…

    Read more

    निरंजन भाटा’ को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय लीलाराम साहू के योगदान का सम्मान

      पारंपरिक बैंगन किस्म के संरक्षण एवं PPV&FRA पंजीयन के लिए धमतरी, 02 सितम्बर 2026। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम घुमा, दर्रा निवासी स्वर्गीय श्री लीलाराम साहू द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार