Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के पहले चरण में जिले में एक लाख से अधिक आवेदन मिले

अब होगा समस्याओ का समाधान, जिले में दिखा उत्साह

समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया को लोगों ने बताया सराहनीय पहल

धमतरी । सुशासन तिहार से लोगों की समस्याओ, मांग और शिकायतों का समाधान हो रहा है। सुशासन तिहार क़ो लेकर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में काफ़ी उत्साह देखने क़ो मिल रहा है l ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग आवेदन लेकर उत्साहपूर्वक जमा किए हैं। वही शहरी क्षेत्र में भी लोग अपनी समस्याओ के निराकरण के लिए आशान्वित दिखे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार आम जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्या के निदान करने की दिशा में कार्य कर की है।

जिले के सभी नगरीय निकायों में लगभग 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। वही जिले की जनपद पंचायतो में एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले है। गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। अब दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरी एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

समाधान शिविरो की सार्थकता क़ो बताते हुए नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि 8 अप्रैल से शुरू सुशासन तिहार में लोगों की समस्या संबंधी आवेदन दिए गए हैं, जिन समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकता है उनका निराकरण किया जा रहा है और जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल संभव नहीं हो सकेगा उसके लिए मई माह में एक महीने का समय रखा गया है उसमें निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याओं की निराकरण के लिए आशान्वित हैं और उत्साह पूर्वक निगम क्षेत्र में रखी गई समाधान पेटियों में अपने आवेदन डाले हैं।

वहीं राजीव नगर हटकेश्वर वार्ड निवासी सुलेखा अली ने बताया कि वह 80% दिव्यांग और विधवा महिला है । उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन देने आई है और उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को रखने का सरकार ने मौका दिया है। आम जनता अपनी मांगों को अब सीधे सरकार के समक्ष रख सकती है।

दानीटोला वार्ड की श्रीमती वंदना साहू ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिससे मिलने वाली राशि उन्हें अब तक अप्राप्त है। उन्होंने साय सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें उक्त राशि प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। वहीं शैलेश नेताम ने समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी समस्याओं को सीधे शासन प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिनका निराकरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी