Ro no D15139/23

महापौर रामू रोहरा ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धमतरी 21 अप्रैल 2025/ आज महापौर नगरनिगम धमतरी श्री रामू रोहरा ने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पोषण रथ के माध्यम से जनसमुदाय को पोषण का महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी, जिससे बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में पोषण के स्तर में वृद्धि होगी। श्री रोहरा ने कहा कि जब हमारा समाज स्वस्थ्य होगा, तभी हम विकास की ओर अग्रसर हो सकते है। अधिकारियों ने बताया कि यह पोषण रथ नगरीय निकाय क्षेत्र और आसपास के गांवों में जाकर पोषण संबंधी जानकारी देगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस वर्ष पोषण पखवाडा की मुख्य थीम ’’जिले को कुपोषण मुक्त करना, स्वास्थ्य जीवन शैली, जीवन के महत्वपूर्ण 1000 दिन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना है’’। जिले में कुपोषण से मुक्ति के लिए जनजागरूकता तथा समुदाय तक पहुंच हेतु संवेदीकरण एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन जैसे पोषण भी पढाई भी, टीकाकरण शिविर, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, अन्नप्राशन, स्वसहायता समूहों की बैठक, खेलकुद, योग शिविर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, निकाय के प्रतिनिधियों एवं अन्य सहयोगी विभागों के सहयोग से ’’पोषण पखवाडा 2025’’ का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    लबालब बांधों से किसानों में खुशी, बेहतर खरीफ फसल की उम्मीद

    गंगरेल, माडमसिल्ली, सोंढूर और दुधावा में पर्याप्त जलभराव से सिंचाई की मजबूत स्थिति — समय पर खाद-बीज उपलब्ध, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की सुविधा   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले…

    Read more

    मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सक और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप