Ro no D15139/23

धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित

पांचवीं कक्षा का 99.58 प्रतिशत और आठवीं कक्षा का 98.06 प्रतिशत रहा रिजल्ट
दोनों परीक्षाओं में नगरी विकासखण्ड अव्वल
धमतरी । धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं तथा आठवीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए घोषित परीक्षा परिणामों में पांचवीं कक्षा में जिले में 99.58 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 98.06 प्रतिशत रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आगे भी मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करने और जीवन में सफल होने की आशा की है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।
शिक्षा सत्र 2024-25 के दौरान जिले में पांचवीं कक्षा की परीक्षा में 11 हजार 321 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 11 हजार 274 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 47 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। कक्षा पांचवीं में नगरी विकासखण्ड का रिजल्ट जिले में सबसे अच्छा रहा है। नगरी विकासखण्ड में पांचवीं की परीक्षा में शामिल दो हजार 831 में से दो हजार 825 विद्यार्थी पास हुए हैं। नगरी विकासखण्ड का पांचवीं कक्षा का रिजल्ट 99.78 प्रतिशत रहा है। दूसरे स्थान पर मगरलोड विकासखण्ड का रिजल्द 99.67 प्रतिशत रहा। मगरलोड में एक हजार 844 विद्यार्थी पांचवीं की परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से एक हजार 838 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। कुरूद विकासखण्ड का कक्षा पांचवीं का रिजल्ट 99.50 प्रतिशत रहा। यहां परीक्षा में शामिल तीन हजार 257 विद्यार्थियों में से तीन हजार 241 विद्यार्थी पास हुए हैं। धमतरी विकासखण्ड में तीन हजार 389 विद्यार्थियों में से तीन हजार 370 विद्यार्थी पास हुए हैं। कक्षा पांचवीं में धमतरी विकासखण्ड का रिजल्ट 99.43 प्रतिशत रहा।
इसी तरह कक्षा आठवीं के रिजल्ट में भी नगरी विकासखण्ड जिले में अव्वल रहा है, जहां 99.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा आठवीं की परीक्षा में नगरी विकासखण्ड में कुल दो हजार 686़ विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से दो हजार 663 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 23 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में आए हैं। दूसरे स्थान पर 98.05 प्रतिशत सफलता के साथ कुरूद विकासखण्ड रहा है। कुरूद विकासखण्ड में तीन हजार 498 विद्यार्थी आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से तीन हजार 430 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 68 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। मगरलोड विकासखण्ड का कक्षा आठवीं का रिजल्ट 97.80 प्रतिशत रहा है। मरगलोड में कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल दो हजार 44 विद्यार्थियों में से एक हजार 999 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 45 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में आए हैं। धमतरी विकासखण्ड में कक्षा आठवीं में विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 97.46 रहा है। धमतरी विकासखण्ड में तीन हजार 821 विद्यार्थियों में से तीन हजार 724 विद्यार्थी आठवीं की परीक्षा में पास हुए हैं, 97 विद्यार्थियों की पूरक श्रेणी आई है।

  • Related Posts

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़’ की उपलब्धि

    श्रीमती पूनम तिवारी का भी रहा उल्लेखनीय योगदान, राज्यपाल के करकमलों से मिला प्रशस्ति-पत्र   रायपुर, 3 सितंबर 2026। शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ एवं तकनीक-सम्मत बनाने की दिशा में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे