Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में निक्षय निरामय 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिले को नवीन पहल की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया पुरस्कृत

राजनांदगांव 30 अप्रैल 2025। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में निक्षय निरामय 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिले को नवीन पहल की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया एवं आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के के 19 जिलों में 100 दिवसीय निक्षय निरामय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया गया था। जिसमें राजनांदगांव जिले को नवीन पहल की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि 100 दिवसीय निक्षय निरामय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में नवीन पहल के तहत निजी चिकित्सालयों के माध्यम से टीबी के संदेहास्पद मरीजों की नि:शुल्क एक्स-रे जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मरीज हेतु निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही विभिन्न संगठनों ने निक्षय मित्र अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में विशेष सहभागी बनकर जिले को टीबी मुक्त बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से किया जा रहा कार्य

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

    राजस्व के 31 हजार 422 प्रकरणों में से 29 हजार 95 प्रकरणों का हुआ निराकरण, लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी*   राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिले में राजस्व प्रकरणों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार