Ro no D15139/23

जल है तो जीवन की गूंज पूरे राजनांदगांव में – गांव-गांव में नीर और नारी की जल यात्रा का आगाज

राजनांदगांव 04 मई 2025। जल है तो जीवन है कि गूंज पूरे राजनांदगांव जिले में सुनाई दे रही है। पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण का संदेश देते हुए यह काफिला आगे बढ़ रहा है। नीर और नारी जल यात्रा, राजनांदगांव जिले के हर गांव में जल और जीवन के बीच के अटूट रिश्ते को पुन: स्थापित करने का संकल्प लेकर निकल पड़ी है। इस अभियान ने अब तक 50 से अधिक ग्राम पंचायतों को न केवल जागरूक किया है, बल्कि जल संरक्षण के लिए सशक्त प्रयास भी कर रही हैं। महिलाएं तपती धूप की परवाह किए बिना, दृढ़ संकल्प के साथ जल है, तो जीवन है का संदेश लेकर निकल पड़ी हैं।
पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ने पानी बचाने, पर्यावरण संरक्षण, वैकल्पिक खेती, स्थानीय जल संरचनाओं के निर्माण की जानकारी दे रही हैं। श्रीमती फूलबासन यादव ने कहा कि रबी के मौसम में धान की खेती ने गांव का जलस्तर समाप्त कर दिया है। हमें अपनी परंपरा और भविष्य के बीच संतुलन बैठाना होगा। अब वक्त है धान से हटकर वैकल्पिक फसलों की ओर बढऩा है। माँ बम्लेश्वरी महिला समूह, बिहान समूह, बिहान कैडर, जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से महिलाओं ने पर्कोलेशन टैंक, सोख्ता गड्ढा, नाला बंधान, पौधारोपण जैसे जल-संरक्षण के ठोस उपायों को लोगों के बीच सरल तरीके से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में जब पूरे गांव  ने एक स्वर में कहा कि हम जल बचाएंगे, पौधे लगाएंगे, एक-एक बूंद की रक्षा करेंगे, तो वो सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए एक वचन था। जिले में नीर और नारी जल यात्रा अब एक आन्दोलन का रूप ले चुकी है। यह सिर्फ महिलाओं का नेतृत्व नहीं, बल्कि पूरे समाज को दिशा देने वाला एक उदाहरण है। जब गांव की महिलाएं जागती हैं, तो समाज की चेतना भी जागती है। यह जल यात्रा नहीं, यह भविष्य की यात्रा है। आइए इससे जुडि़ए और पानी को बचाइए, जीवन को सजाइए।

  • Related Posts

    प्री बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को – प्रेक्षक एवं फ्लाइंग स्क्वॉड दलों को दिया गया प्रशिक्षण

      राजनांदगांव 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 11 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष…

    Read more

    प्री बी. एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी. एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

    राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक प्री बी. एड. प्रवेश परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू