Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2025 कलेक्टर ने हितग्राहियों को प्रदान किया श्रमिक कार्ड

– श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही श्रीमती किरण ने जाहिर की खुशी
– समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का तत्काल पंजीयन कर प्रदान किया गया श्रमिक कार्ड
राजनांदगांव 05 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 14, 24, 25, 26, 27 के नागरिकों के लिए समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हुआ। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने समाधान शिविर में श्रीमती किरण रामटेके को श्रमिक कार्ड प्रदान किया। श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही श्रीमती किरण रामटेके ने खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन करते हुए श्रमिकों का श्रमिक कार्ड तत्काल प्रदान किया गया। स्टेट स्कूल राजनांदगांव में आयोजित समाधान शिविर में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमिक हितग्राहियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में श्रमिकों के समस्याओं का समाधान किया गया और श्रम विभाग के विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभान्वित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 12 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी