Ro no D15139/23

नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 14, 15 हेतु अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत अधिकृत संस्था-वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्स), प्राथमिक कृषि शाख समिति, महिला स्वसहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, स्थानीय नगर पंचायत एवं अन्य सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में प्रस्तुत कर सकते है।
इच्छुक संस्था को दुकान आबंटित किऐ जाने की दशा में भवन का रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरा एवं भवन को तिरंगा रंग-रोगन स्वयं के व्यय से करना होगा। संस्था के बैंक खाते में 1 माह के खाद्यान्न की डीडी एवं कैरोसीन की राशि हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होना अनिवार्य होगा। उचित मूल्य की दुकान आबंटन पश्चात संचालक एजेंसी राज्य सरकार के पक्ष में विहित प्रारूप में अनुबंध पत्र निष्पादित करेंगे तथा 5 हजार रूपए प्रतिभूति राशि एफडीआर के माध्यम से जमा करेंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना के तहत कम धान बेचने पर भी किसानों को बोए गए रकबे के अनुसार मिलेगा आदान सहायता राशि का लाभ : कलेक्टर

    – कलेक्टर ने कृषक चौपाल में किसानों को कृषक उन्नति योजना की दी विस्तृत जानकारी*   *- फसल चक्र परिवर्तन एवं कम पानी वाली लाभकारी फसलों की खेती अपनाकर आय…

    Read more

    आसान धान बेचने की प्रक्रिया से किसान मेघनाथ सिन्हा के चेहरे पर आई खुशहाली

    *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से घर बैठे मिला टोकन*   *- कृषक उन्नति योजना से खेती-किसानी को मिल रहा आर्थिक संबल*   राजनांदगांव 20 नवम्बर 2026। खेतों में दिन-रात…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की