Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में हिमांशी के चेहरे पर छलकी खुशी

– मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए की मिली राशि
– मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त
राजनांदगांव 09 मई 2025। शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिकों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, राजनांदगांव विकासखंड के नगर पंचायत घुमका में आयोजित समाधान शिविर में। जहां ग्राम बरबसपुर की हिमांशी वर्मा को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए की राशि प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी छलक रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी माता श्रीमती धनेश्वरी वर्मा मजदूरी का कार्य करती हैं। उनका श्रम विभाग में पंजीयन होने के कारण 20 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी पढ़ाई के लिए करेंगी। वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हंै और एलएलबी कर अधिवक्ता बनना चाहती हैं। उन्होंने सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाधान शिविर में जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण हो रहा है। उन्होंने नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 3 वर्ष पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों जिनकी आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष एवं कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। इस योजना के तहत 20 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है।

  • Related Posts

    बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

    *विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*   राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    सहकारिता के साथ हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम

    सूरज की रोशनी बनी सहकारिता की बचत का आधार*   *- सौर ऊर्जा से घटा सहकारी समितियों का बिजली खर्च*   *- बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रतिमाह 80 से…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी