Ro no D15139/23

मौसमी बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए सुनिश्चित

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

धमतरी । बरसात में कई मौसमी बीमारी जैसे डायरिया, डेंगू, मलेरिया होने की संभावना बनी रहती है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इन बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए हैं। उन्होंने मौसमी बलमारी से बचाव करने के उपाय के संबंध में आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखने, हैंडपम्प, पानी टंकी और नलों के आसपास पानी की निकासी और दूषित जल वाले नलकूपों का चिन्हांकन कर ग्रामीणों को अवगत कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने जल स्त्रोंतों में दवा डालकर शुद्धिकरण करने और पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ब्लीचिंग पाउडर आदि की व्यवस्था करने कहा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की निकासी का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालियां जाम होने की स्थित न हों, नालियों में पानी की निकासी सुगमता से किया जाए। कलेक्टर ने प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत दरिमा में विविध स्वच्छता गतिविधियां आयोजित

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत “एक…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग