Ro no D15139/23

साथी बाजार संचालन के संबंध में प्री-बिड बैठक संपन्न

– साथी बाजार में दुकान संचालन के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी
राजनांदगांव 09 मई 2025। जिला प्रशासन राजनांदगांव, नाफेड एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा साथी परियोजना के तहत जिले में साथी बाजार संचालन के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्री-बिड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि साथी परियोजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों एवं एफपीओ द्वारा साथी बाजार राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा। साथी बाजार का मुख्य उद्देश्य राजनांदगांव जिले के अधिक से अधिक स्थानीय व्यापारियों, संकुल स्तरीय संगठनों तथा कृषक उत्पादक संगठनों को दुकान संचालन हेतु अवसर उपलब्ध कराना है। बैठक में साथी बाजार में दुकान संचालन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति  में आवेदन किये जाने की प्रक्रिया, चयन के मापदण्ड, नियम एवं शर्तों की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स, संकुल स्तरीय संगठनों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्य सहित जिले के स्थानीय व्यापारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी