Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मानसिंह एवं छन्नू लाल को मिला लर्निंग लाईसेंस

सुशासन तिहार के माध्यम से मिल रही अच्छी सुविधा

राजनांदगांव 09 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पंचायत घुमका में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम खजरी के श्री मानसिंह निषाद लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने अपना आवेदन परिवहन विभाग के स्टॉल में प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल लर्निंग लाईसेंस बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। श्री मानसिंह निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इतनी आसानी से लर्निंग लाईसेंस बन जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था। सुशासन तिहार के माध्यम से जनसामान्य के लिए बहुत अच्छी पहल की गई है और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। शिविर के माध्यम से अच्छी सुविधा मिल रही है तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह
घुमका के ही श्री छन्नू लाल कन्नौजे लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे लर्निंग लाइसेंस बनवाने यहां आए हैं। समाधान शिविर के माध्यम से अलग-अलग स्टॉल में सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    – सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित

      राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी