Ro no D15139/23

सुशासन तिहार डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न

– ग्रामीणों से प्राप्त 2902 आवेदनों का हुआ निराकरण
– विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया अवलोकन
राजनांदगांव 09 मई 2025। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत दीवानभेड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 12 ग्राम पंचायते – दीवानभेड़ी, मारगांव, गिरगांव, बरगांव, गुंगेरी नवागांव, बगदई, जारवाही, आरी, कोनारी, बीजाभांठा, अमलीडीह एवं बरसनटोला से प्राप्त सभी मांगों एवं शिकायत के आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया।
समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव ने वाचन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन 12 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के 1088, शौचालय निर्माण हेतु 126 पात्र में 45 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति आदेश वितरण, 16 राशन कार्ड वितरण, मनरेगा 120, जॉब कार्ड 7, पशु आश्रय 2 हेतु प्रशासकीय स्वीकृति आदेश वितरण, राजस्व विभाग द्वारा 4 किसानों को ऋण पुस्तिका, 4 किसानों को सेवा सहकारी समिति द्वारा 4 किसान क्रेडिट कार्ड वितरण एवं 7 श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 2159 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें 2159 का निराकरण किया गया। इसी प्रकार शिविर में सभी विभागों द्वारा प्राप्त 2902 आवेदनों का निराकरण का वाचन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन्न का आयोजन भी किया गया । विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
समाधान शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गाँधी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती रंजीता पडोती, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनीष साहू, जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु, जनपद सदस्य श्रीमती ममता पटेल , श्रीमती शोभना लिलेश पटेल, श्री टिमेस साहू, श्री जागेश्वर यादव, श्रीमती निर्मला जितेन्द्र सिन्हा सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच एवं पंच तथा एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अवैध रूप से धान विक्रय का प्रयास, 36 क्विंटल धान जप्त

    *धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा में जांच के दौरान मिली अनियमितता*   *कृषक के खेत में धान की फसल खड़ी होने के बावजूद दूसरे व्यक्ति का धान बेचने का मामला आया…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

    – पहले दिन 726 किसानों से 26 हजार 361 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी*   *- टोकन प्राप्त करने वाले 89.19 प्रतिशत किसानों ने पहले दिन ही बेचा…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप