Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कांकेर जिले अंतर्गत नरहरपुर ब्लॉक मुख्यालय के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालयीन समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित कर बेहतर दायित्व निर्वहन करने दिए निर्देश
शासकीय कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई हेतु स्वस्फूर्त चलाएं स्वच्छता अभियान-कमिश्नर श्री डोमन सिंह
कांकेर । कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को कांकेर जिले के भ्रमण के दौरान नरहरपुर विकासखण्ड मुख्यालय के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर विभागीय कामकाज के बेहतर सम्पादन करने सहित जनहितकारी योजनाओं का कारगर कार्यान्वयन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों तथा कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्फूर्त होकर सहभागिता निभाने पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल कर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। कमिश्नर ने इस दिशा में सामूहिक सहभागिता से हर महीने तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाए जाने कहा।
कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने नरहरपुर में बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान किराए में संचालित उक्त कार्यालय के लिए उपलब्ध अन्य शासकीय भवन चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और खण्ड स्रोत समन्वयक कार्यालय में नवीन शौचालय निर्माण सहित रनिंग वॉटर की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने कहा। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मेगा समर कैम्प को कार्ययोजना के अनुरूप संचालित किए जाने पर बल देते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के निरीक्षण में नामांतरण-बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वित पहल किए जाने कहा। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम को निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की भांति व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने पर जोर देते हुए रिकार्ड रूम में रिकार्ड का समुचित संधारण के साथ ही नियमित साफ-सफाई करने, निर्धारित दवाई का छिड़काव करने सहित विद्युत आपूर्ति के कटआउट बाहर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में आम जनता और किसानों के विश्राम करने के लिए कृषक कक्ष निर्मित किए जाने कहा। कमिश्नर ने जनपद पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों के रखरखाव सहित साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस दिशा में जल्द सुधार लाने की चेतावनी दी। उक्त सभी कार्यालयों में कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका एवं पासबुक का संधारण, कार्यालयीन केशबुक, नस्तियों एवं पंजियों के संधारण का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही नियमित वेतन भुगतान और अन्य स्वत्वों के सम्बंध में कार्यरत कर्मचारियों से पूछा। इस दौरान एसडीएम श्री अरूण वर्मा और सम्बन्धित विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल

        ​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार की समझ और अपने उत्पादों का सही मूल्य…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

      मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ नेशनल हाईवे-30…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग