Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना खुशहाली का जरिया, कृषक जगनाथ को मिला वन अधिकार पत्र

अम्बिकापुर 10 मई 2025/ शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का असर अब गांव-गांव में दिखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में चल रहे सुशासन तिहार आमजन के लिए आशा की किरण बनीं है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रेम्हला निवासी कृषक जगनाथ को इस अभियान के तहत वर्षों पुरानी मांग का निराकरण संभव हुआ है।

श्री जगनाथ पिछले कई सालों से वन भूमि पर खेती कर रहे थे, लेकिन जमीन की श्रण पुस्तिका नहीं होने के कारण वे शासन की योजनाओं जैसे खाद, बीज और वित्तीय सहायता से वंचित रह जाते थे। अपनी समस्याओं को लेकर वे लंबे समय से परेशान थे। आवेदन निवेदन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।

उन्होंने ने बताया कि सुशासन तिहार के पहले चरण में वन अधिकार पत्र की मांग लोकर आवेदन दिया था।जिला प्रशासन ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए एक महीने के भीतर वन अधिकार पत्र जारी कर दिया।

शनिवार को ग्राम कुसू में आयोजित समाधान शिविर में जगनाथ को अधिकार पत्र सौंपा गया। पत्र पाकर उन्होंने खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री की अभिनव पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
जगनाथ ने कहा कि, अब हम शासन की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इससे हमारी खेती और जीवन दोनों बेहतर होंगे। सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में एक सफल प्रयास बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    ’जिले में धान खरीदी उत्सव शुरू, पहले दिन 13 किसानों ने बेचा 672.80 क्विंटल धान’

    अम्बिकापुर 15 नवम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण धान खरीदी उत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर से जिले में हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों…

    Read more

    ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान’

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी का शुभारंभ, मेंड्राकला सहकारी समिति में 11 गांवों के 1365 पंजीकृत किसानों को मिल रही सुविधा’   ’मोबाइल से घर बैठे टोकन काटकर…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप