Ro no D15139/23

ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान’

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी का शुभारंभ, मेंड्राकला सहकारी समिति में 11 गांवों के 1365 पंजीकृत किसानों को मिल रही सुविधा’

 

’मोबाइल से घर बैठे टोकन काटकर निर्धारित तिथि पर धान बेच रहे किसान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से मिल रहा आर्थिक संबल’

 

अम्बिकापुर 15 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेंड्राकला में किसानों ने उत्साह के साथ अपनी उपज का विक्रय किया। खरीफ विपणन में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। किसान अब अपने मोबाइल से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से धान बेच रहे हैं। इससे टोकन के लिए समिति के बार-बार चक्कर लगाने और अनावश्यक इंतजार करने की समस्या से राहत मिली है।

 

आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मेंड्राकला के अंतर्गत 11 गांवों के 1365 किसान पंजीकृत हैं। समिति से मेंड्राकला, मुड़ेसा, लब्जी, भिट्ठी कला, कृष्णापुर, जोगीबांध, झुमरपारा, उदयपुर ढाप, केराकछार और जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों के किसान जुड़े हैं। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही समिति में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। व्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

 

’ऑनलाइन टोकन से 18 क्विंटल धान बेचने पहुंचे सखाराम राजवाड़े’

ग्राम जोगीबांध निवासी किसान सखाराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटवाया था। टोकन के अनुसार वे निर्धारित तिथि पर अपना धान लेकर समिति पहुंचे। उन्होंने 18 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया था। धान खरीदी के पहले दिन ही सुबह उनकी उपज की खरीदी प्रक्रिया पूरी हुई।

 

सखाराम ने बताया कि समिति में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। अब किसान घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथि पर धान बेच सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिए जाने से किसानों को काफी आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इससे परिवार के भरण-पोषण और बेहतर जीवनयापन में मदद मिलती है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर मिठाई वितरण से भी किसानों में उत्साह रहा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

 

’समिति के चक्कर लगाने की परेशानी से मिली राहत, सतीश राजवाड़े ने जताया संतोष’

ग्राम मुड़ेसा निवासी किसान सतीश राजवाड़े भी धान खरीदी के प्रथम दिवस 15 नवंबर को अपनी उपज लेकर समिति पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बड़ी सुविधा मिली है। पहले टोकन कटवाने के लिए समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब किसान स्वयं अपने मोबाइल से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

 

सतीश राजवाड़े ने बताया कि वे अपने पिता की ओर से धान बेचने पहुंचे हैं। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे स्वयं नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। समिति में उपलब्ध सुविधाएं और धान खरीदी की व्यवस्था भी संतोषजनक है।उन्होंने धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

’डिजिटल सुविधा से पारदर्शी और सुगम हो रही धान खरीदी’

जिले में धान खरीदी को किसानों के लिए सरल, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसान घर बैठे अपनी धान बिक्री की तिथि निर्धारित कर पा रहे हैं। वहीं 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

 

मेंड्राकला सहकारी समिति में धान खरीदी के पहले दिन किसानों की सक्रिय भागीदारी और संतुष्टि से स्पष्ट है कि डिजिटल सुविधाओं और बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसानों को सहूलियत मिल रही है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाएं अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही उनकी आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही हैं।

  • Related Posts

    पगडंडियों से पक्की राह तक, पीएम-जनमन की सड़कें बदल रहीं पीवीटीजी बसाहटों की तस्वीर

    कोरबा जिले में 27 सड़कों के निर्माण से 29 बसाहटें जुड़ीं, 1,729 लोगों को मिल रहा लाभ; जामभाठा-सोनारी के पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवारों के लिए आसान हुआ आवागमन कोरबा,…

    Read more

    टीसीबीटी पद्धति से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, देशी धान ‘बौना सफरी’ की उपज का आकलन

    सेन्द्रीपाली में 25 वर्गमीटर क्षेत्र की फसल कटाई से प्रति एकड़ लगभग 22 क्विंटल उत्पादन का अनुमान; किसानों ने प्राकृतिक खेती के अनुभव जाने कोरबा, 15 नवंबर 2026/ कम लागत…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप