Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में करजी और कुसु में लगे समाधान शिविर

जनप्रतिनिधियों ने किया हितग्राहियों को सामग्री वितरण
गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन, हितग्राहियों ने घंटी बजाकर की खुशी जाहिर
 

अम्बिकापुर 10 मई 2025/  राज्य में सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी और लखनपुर विकासखंड के ग्राम कुसु में आयोजित समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आम जनता से संवाद कर मांग और शिकायतों के समाधान की जानकारी दी गई। समाधान शिविरों में करजी क्लस्टर में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायत और कुसु क्लस्टर में क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।

करजी में 6043 आवेदनों का हुआ निराकरण
करजी क्लस्टर में आयोजित शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए नागरिकों ने मांग और शिकायतों को लेकर 61150 आवेदन मिले थे, जिनमें से 6043 मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों से संवाद कर समाधान की जानकारी दी गई और मामले के निराकरण की संतुष्टि पर सुशासन की घंटी बजाई।

कुसु क्लस्टर में 4183 आवेदन का हुआ समाधान
वहीं कुसु क्लस्टर में सुशासन शिविर में 4231 मांग और शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 4183 मामलों का प्राथमिकता से समाधान किया गया। हितग्राहियों से संवाद कर निराकरण की जानकारी दी गई, हितग्राहियों ने समाधान से संतुष्ट पर सुशासन की घंटी बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। शिविर में ग्राम कुसू में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह पैकरा, उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर रजवाड़े,ग्राम पंचायत कुसू के सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई, जनपद सदस्य, श्री मनोज टोप्पो, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, तहसीलदार श्रीमती अकिंता पटेल, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
समाधान शिविरों में राशन कार्ड सुधार, वृद्धावस्था पेंशन, वन अधिकार पत्र, ऋण पुस्तिका, मनरेगा जॉब कार्ड सहित अनेक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और सामग्री वितरण भी किया गया। साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
कार्यक्रम में शामिल विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में देरी, कार्यालय के चक्कर और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए यह शिविर एक सशक्त माध्यम हैं।
समाधान शिविर में शामिल अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन अब लोगों के घर पहुंचकर समाधान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में निराकरण किया गया और तीसरे चरण में समाधान की जानकारी और प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर छोटे स्तर पर भी इस तरह के शिविर आयोजित करें ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिले।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि सुशासन तिहार सुशासन की दिशा में एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से जिला प्रशासन लोगों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है।
समाधान शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या भारत सिंह सिसौदिया, श्रीमती पायल विश्वविजय सिंह तोमर, अनिमा केरकेट्टा, अम्बिकापुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव, सरपंच, पंच , बीडीसी एवं अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धान खरीदी और आदान सहायता से किसानों को मिलेगा

     आर्थिक संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत मिलेगी…

    Read more

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई, 658 क्विंटल धान जब्त’ खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल ने चार ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में की जांच, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

      अम्बिकापुर 20 नवम्बर 2026/  जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की