Ro no D15139/23

जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत भर्रेगांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

आवेदनों के निराकरण के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तन्मयता से कर रहा कार्य
– आवेदनों का निराकरण होने से ग्रामीणों के चेहरे पर दिखी खुशी
– शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला
– विभिन्न विभागीय स्टालों में शासन के योजनाओं की दी गई जानकारी
राजनांदगांव 10 मई 2025। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तन्मयता से कार्य कर रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भर्रेगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत भर्रेगांव, जंगलेसर, खैरा र, पार्रीकला, सुंदरा, तोरनकट्टा, ईरार, खुटेरी, पर्रीखुर्द, मोखला, आरला, ठेकवा, मनकी के ग्रामीणों द्वारा शिकायतों एवं मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन्न का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्रस्तुत शिकायतों एवं मांगों के आवेदनों का निराकरण होने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने सुशासन तिहार के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर