Ro no D15139/23

प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्योरिटी सहित अन्य पदों हेतु दिया जाएगा प्रशिक्षण

जशपुरनगर 15 मई 2025/ एस.आई.एस. लि. द्वारा जशपुर जिले में विभिन्न पदों पर 22 मई 2025 तक भर्ती की जायेगी। इस भर्ती शिविर में 400 सुरक्षा जवान, 25 सी.आई.टी. एवं 200 सुरक्षा अधिकारी का चयन किया जायेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस के 24 ट्रेनिंग सेन्टरो में से एक प्रशिक्षण केन्द्र लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें पी. टी, डील-डील थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, आई.पी.सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके एसआईएस लि. में नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।

भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए कमांडेंट कुमार शिवेन्द्र ने बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार की उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष, योग्यता 10वीं पास या फेल, लम्बाई 168 से. मी. वजन 56 से 100 किलो तक की होनी चाहिए। साथ ही भर्ती अधिकारी ने बताया कि एसआईएस द्वारा देश भर में अनेक प्रकार के पाठयक्रम का संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रथम बार एसआईएस लिमिटेड द्वारा रोजगार पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत एसआईएस न्यू दिल्ली  द्वारा जिलेवार बेरोजगार नवयुवको को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
12 मई को जनपद पंचायत, पत्थलगांव, 13 मई को फरसाबहार, 14 मई को तपकरा ग्राम पंचायत, 15 मई लाईवलीहुड कॉलेज डोडकाचौरा, 16 मई को कांसाबेल, 17 मई को बगीचा, 19 मई को कुनकुरी, 20 मई को दुलदुला. 21 मई को मनोरा, 22 मई को जशपुर जनपद पंचायत परिसर में नवयुवकों को चयन किया जायेगा। भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदण्ड एवं लिखित परिक्षा लिया जाएगा तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 11 अक्टूबर 2026 – आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    जशपुरनगर 11 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान 2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी