Ro no D15139/23

नगरीय निकाय क्षेत्र में समाधान शिविर का आयोजन रोटरी भवन में

समाधान शिविर एक प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि जनसेवा का पर्व – महापौर श्री संजय पांडेय

जगदलपुर, 16 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन रोटरी भवन में शुक्रवार को आयोजित किया गया। महापौर श्री संजय पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर एक प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि जनसेवा का पर्व बन गया। उन्होंने कहा कि सुशासन का मतलब सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को हल करना है, यही असली लोकतंत्र है, जब सरकार और नागरिक एक मंच पर संवाद करें और समाधान मिले। उन्होंने बताया कि तिहार में कुल 348 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 346 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया, जो इस शिविर की त्वरित कार्यप्रणाली को दर्शाता है। बाकी दो मामलों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
नगरीय क्षेत्र रोटरी  भवन में आयोजित समाधान शिविर में प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड, शिवमंदिर वार्ड, भैरमदेव वार्ड ,सुभाषचन्द्र वार्ड, सदर वार्ड, प्रतापदेव वार्ड, बालाजीवार्ड, इंदिरावार्ड, रमैया वार्ड को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग संचालित कार्यक्रम गोदभराई की रस्म अदा की गई और बच्चों का अन्न प्रसन्न भी करवाया गया। साथ ही नवीन राशन कार्डों का वितरण हितग्राहियों को किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, क्षेत्र के पार्षद गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    झोपड़ी से पक्के आशियाने तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ने खिरमनी के जीवन को दी नई दिशा

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कच्ची झोपड़ी, टपकती छत और बरसात में कीचड़ से सना फर्श यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल