Ro no D15139/23

समाधान शिविर में सुलो एवं सुरमनी को मिला प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति आदेश, दोनों ने दिया सरकार को धन्यवाद

जगदलपुर, 16 मई 2025/ जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड अंतर्गत बड़ाजी निवासी सुलो पति विद्याधर एवं सुरमनी पति मनुराम को समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश मिला तो इन दोनों ने अपने पक्के घर के सपना को पूरा करने की ठानी है। यह बात कहते दोनों हितग्राहियों ने बताया कि अब वह हर हालत में अच्छा घर बनाने का प्रयास करेंगे। इन हितग्राहियों ने आवास निर्माण की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया।

बड़ाजी में आयोजित समाधान शिविर में बेलर के जयराम मंडावी, सोनमति कश्यप, पुजाराती कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, सुशील कवासी, वैजन्ती कश्यप एवं बड़ाजी निवासी सुकाय नाग को श्रमिक पंजीयन कार्ड, बड़ाजी के ही नारायणी, मंगल राम नाग, शिवराम नाग और टाकरागुड़ा निवासी ललिता बघेल को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह प्राथमिक शाला सल्फी पदर के 05 स्कूली बच्चों एवं तराईभाटा के 06 स्कूली बच्चों को स्थायी सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र तथा माध्यमिक शाला टोंगसीगुड़ा को साइंस किट प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिए गए आवेदनों का तीसरे चरण के समाधान शिविर में त्वरित निराकरण सहित जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के फलस्वरूप लाभार्थियों में खुशी है। समाधान शिविर में बड़े धाराउर निवासी कृष्ण कुमार पिता सुकरू एवं छिंदगांव के पितूराम पिता टेडू को किसान किताब प्रदान किया गया। साथ ही खाद्य एवं  कृषि विभाग के हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं राशन कार्ड  का वितरण किया गया। इस दौरान लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार की संवेदनशील पहल है। इस दौरान उक्त लाभार्थियों ने इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    झोपड़ी से पक्के आशियाने तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ने खिरमनी के जीवन को दी नई दिशा

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कच्ची झोपड़ी, टपकती छत और बरसात में कीचड़ से सना फर्श यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल