Ro no D15139/23

राजस्व अधिकारियों ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थित की ली जानकारी, समय पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश
मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुरनगर 16 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज राजस्व अधिकारियों के द्वारा वृहद स्तर पर जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के कड़ी में सभी विकासखण्डों के एसडीएम व तहसीलदार ने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर डॉक्टर एवं स्टाफ के उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अनुपस्थित अधिकारी, कार्मचारी पर कार्यवाही की गई और समय पर उपस्थित होने हेतु कड़ी हिदायत दी गई। इस दौरान राजस्व अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
एसडीएम श्री नंदजी पाण्डेय ने सीएचसी कुनकुरी का निरीक्षण किया और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति की जानकारी ली। इसी प्रकार सभी विकासखण्डों के तहसीलदारों व राजस्व अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के पीएचसी और सीएचसी का निरीक्षण किया। इनमें पीएचसी कुंजारा, बागबहार, पालीडीह, भगोरा, कोतबा, उप स्वास्थ्य केन्द्र जामझोर, मुण्डा पारा, पाकर गांव, सीएचसी पत्थलगांव, फरसाबहार, बगीचा, दुलदुला और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदरचुआं शामिल हैं। इन केंद्रों में राजस्व अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया और केन्द्रों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    जशपुर के 2600 विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

    विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से स्वच्छता एवं विकसित भारत की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/ जिले के लगभग 2600 विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास बगिया में दीपों से सजा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी झलक

    श्री राम मंदिर से प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना तक दीपों से बनाया गया आकर्षक मानचित्र महिलाओं व लाभार्थियों ने दीर्घायु की कामना कर मनाया जन्मदिन जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल