Ro no D15139/23

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा डेंगू से बचाव के संबन्ध में लोगों को किया गया जागरूक

अम्बिकापुर 16 मई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.एस.मार्को के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘‘देंखें,साफ करें, ढकें; डेंगू को हराने का उपाय करें‘‘ की थीम पर हुआ। इस अवसर पर जिले में जन जागरूकता रैली, बैठक, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोर्स रिडक्शन गतिविधि, नारा लेखन एवं विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू बीमारी वायरस से होने वाली बीमारी है जो कि मादा एडिस एजिप्टी मच्छर के द्वारा फैलता है। यह मच्छर दिन के समय काटते हैं तथा रूके हुये साफ पानी में अण्डे देती है, इससे बचाव हेतु अपने घर के आस-पास गड्ढे, कूलर, गमले, नारियल के खोल, फ्रिज ट्रे, टॉयर, अनुपयोगी बर्तन में पानी जमा ना होने दें। निस्तारी योग्य पानी में लार्वीसाइड का उपयोग करें, कूलर का पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाकर दुबारा उपयोग करें एवं मच्छरदानी का उपयोग करें। डेंगू के लक्षण के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इसमें  बुखार, उल्टी, जी मिचलाना, शरीर में लाल चक्ते, जोड़ों में दर्द, आँख घुमाने पर आँखों के पीछे दर्द होता है। उन्होंने बताया कि इसके प्रारंभिक जांच के लिये जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आर.डी.टेस्ट किट द्वारा निःशुल्क जांच किया जाता है तथा डेंगू प्रकरण की पुष्टि हेतु राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में एलाईजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

    स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मूल्यांकन   अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 6 से…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?