Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों के परिजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया

ऑपरेशन सिंदूर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का संदेश दिया

जशपुरनगर 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुलदुला विकास खंड के ग्राम चराईडाड़ शिव मंदिर के प्रांगण में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर ऑपरेशन सिंदुर की सफलता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, पद्म श्री जगेश्वर यादव, श्री विक्रमादित्य सिंह जुदेव, श्री भरत साय श्री सुनील गुप्ता, श्री कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशी मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक और सभी वर्गों के लोग, अधिकारी और कर्मचारी उत्साह से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने बगीचा विकासखंड के शहीद जवान एल के तिर्की के परिजन पत्नी श्रीमती रोजालिया तिर्की, शहीद जवान एमानुएल केरकेट्टा की पत्नी श्रीमती निर्मला केरकेट्टा, शहीद जवान अलेक्जेंडर लकडा पत्नी श्रीमती अल्मा लकड़ा इसी प्रकार शहीद जवान स्व प्रभु प्रकाश की पत्नी श्रीमती ईमालिया एक्का, शहीद जवान सुनीत लकड़ा के परिजन ऐलिन लकड़ा, शहीद जवान एच सी इलिसियुस लकड़ा परिजन कान्ति लकड़ा और जशपुर विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक नायक राजू राम। इसी प्रकार कांसाबेल विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय रजनीश बड़ा के परिजन मनोभा केरकेट्टा कुनकुरी विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय फबीयानोस लकड़ा के परिजन पत्नी श्रीमती सुशन लकड़ा को और शहीद जवान सिमोन केरकेट्टा की बहु माटिल्डा केरकेट्टा को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    जशपुर के 2600 विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

    विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से स्वच्छता एवं विकसित भारत की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/ जिले के लगभग 2600 विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास बगिया में दीपों से सजा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी झलक

    श्री राम मंदिर से प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना तक दीपों से बनाया गया आकर्षक मानचित्र महिलाओं व लाभार्थियों ने दीर्घायु की कामना कर मनाया जन्मदिन जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल