Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

अम्बिकापुर 18 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण जनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम के कृषक श्री कलम साय द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत नलकूप खनन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

कलम साय द्वारा कृषि कार्य में सिंचाई सुविधा की आवश्यकता को लेकर नलकूप खनन की मांग की गई थी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर लिया और सुशासन तिहार के दौरान ही स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया।
इस त्वरित निर्णय से कृषक कलम साय सहित अन्य ग्रामीण किसानों में उत्साह है। किसान ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्वीकृति से उनकी कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा सुलभ हो सकेगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने की यह पहल ग्रामीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

      हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, शिक्षा ही समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है – श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर…

    Read more

    उत्कर्ष योजना: चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई को होगी काउंसलिंग

      अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026/  आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स