Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगांव के अर्जुनी में समाधान शिविर संपन्न

राजनांदगांव 20 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अर्जुनी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्राम पंचायत अर्जुनी, रामपुर, बुद्धूभरदा, बनहरदी, किरगी ब., सिंगारपुर, केसला, धौराभाठा, सालिकझिटिया, घोरदा, बनभेडी एवं सुखरी से प्राप्त मांगों एवं शिकायत के कुल 3945 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शत-प्रतिशत निराकरणों का वाचन किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव ने वाचन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 12 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के 5 पूर्णता प्रमाण पत्र  वितरण  किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 2296 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें 2296 का निराकरण किया गया। सभी विभागों के विभाग प्रमुख द्वारा अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण का वाचन किया गया।
शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणोंं ने विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। शिविर में 6 किसानों को किसान किताब वितरण, 3 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरण, 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण, 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, 4 श्रमिक कार्ड वितरण, 5 प्रधानमत्री आवास योजना के पूर्णता प्रमाण पत्र  एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शिशुओं का अन्न प्राशन्न, गोद भराई, पोषण किट वितरण का आयोजन भी किया गया। समाधान शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गाँधी, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडोती, जनपद उपाध्यक्ष मनीष साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू,  जनपद सदस्य श्री उमेश कुमार साहू, श्री रेशम लाल साहू, श्रीमती ममता पटेल, ग्राम पंचायत अर्जुनी सरपंच श्रीमती ललिता साहू, सम्मिलित ग्राम पंचायत के सरपंच, पचं सहित एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित अन्य जनप्रतिनधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ