Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आज सुबह गौरी नगर एवं चिखली में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

16 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का निर्माण
राजनांदगांव 21 मई 2025। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सब इंजीनियर ने बताया कि बारिश के बाद एक माह में अंडरब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कलेक्टर ने मोतीपुर में अंडरब्रिज के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण का भी अवलोकन किया और सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री यूके रामटेके, सब इंजीनियर रेलवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?