Ro no D15139/23

निक्षय निरामय अभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले के निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 22 मई 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न की अध्यक्षता में निक्षय निरामय अभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले के सभी निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक आयोजित की गयी। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि फेस 2 के तहत निक्षय निरामय अभियान 18 मई 2025 से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने पूर्व की भांति संभावित टीबी मरीजों का निजी क्षेत्रों के एक्स-रे सेंटर एवं अस्पतालों द्वारा नि:शुल्क एक्स-रे किये जाने हेतु अपील की गई है। जिससे जिले के अधिक से अधिक संभावित टीबी के मरीजों को एक्स-रे के माध्यम से पहचान किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मातृ मृत्यु अनुपात को कम करने हेतु प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को पीएमएसएमए दिवस का आयोजन सभी चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किया जाता है। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निजी स्त्रीरोग विशषज्ञों द्वारा नि:शुल्क वालेंटियर सर्विसेस एवं डायग्नोस्टिक सेंटर से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नि:शुल्क किये जाने के लिए सहयोग हेतु अपील की गयी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी.एल. तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन सहित जिले के सभी निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्राम गठुला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *- बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति किया जागरूकता*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

    Read more

    लखपति दीदी श्रीमती दिनेश्वरी सोरी के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बनी मददगार

    *सेवा की कहानी*   *- विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बढ़ी पारिवारिक आय, बनी आत्मनिर्भर*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग