Ro no D15139/23

ग्राम गठुला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*सेवा संकल्प अभियान*

*- बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति किया जागरूकता*

राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 गठुला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, पोषण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास के महत्व पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का माप लिया गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

कार्यक्रम में संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बाहरी खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को घर पर तैयार पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने कहा गया। विभिन्न गतिविधियों एवं संवाद के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान अंतर्गत मुनगा पौधे का रोपण भी किया गया। परिवारों को मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देते हुए घरेलू स्तर पर इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित

    विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा विभाग आपसी समन्वय के साथ आमजनों के हित में कार्य करना सुनिश्चित करें, जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र भ्रमण में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं…

    Read more

    ’सरगुजा संभाग के 06 जिलों के 25 प्रकरणों की जनसुनवाई, 06 प्रकरण नस्तीबद्ध’ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की जनसुनवाई

    अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में तथा संभाग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला की उपस्थिति में मंगलवार को सरगुजा संभाग स्तर…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग