Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: रांवा और जी जामगांव में आयोजित हुआ समाधान शिविर

धमतरी 22 मई 2025/ सुशासन तिहार के तहत आज धमतरी विकासखंड के रांवा और कुरूद के ग्राम पंचायत जी-जामगांव में समाधान शिविर आयोजित किया गया। जी जामगांव में आयोजित सुशासन तिहार में मिले कुल 5 हजार 495 आवेदनों पर की गयी कार्यवाही के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इनमें मांग संबंधी 5 हजार 417 और शिकायत संबंधी 78 हैं। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनांतर्गत क्षेत्र की गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई। साथ ही बच्चों को सुपोषण किट का वितरण भी किया गया। शिविर में जी जामगांव क्लस्टर में कुल 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। इनमें जी जामगांव, अंवरी मूरा, गणेशपुर, मडे़ली, सरबदा, कचना, नवागांव क०, भैंसंबोड, जरवायडीह शामिल हैं।

समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुलेश्वरी गायकवाड, जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू, सभापति श्री चन्द्रशेखर साहू, श्रीमती सिंधु बैस, सहित श्री लोकेश कुमार साहू, श्रीमती ललिता भतपहरी, श्रीमती गंगा साहू, श्री नारायण गिरी गोस्वामी, उपस्थित रहे। इसके अलावा जीजामगांव क्लस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच भी समाधान शिविर में उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत रावां मे आयोजित समाधान शिविर में कुल 9260 मांग एवं 155 शिकायत सम्बन्धी आवेदन प्राप्त हुए थे जिनके निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। शिविर में विधायक विधानसभा धमतरी.श्री ओंकार साहू , अध्यक्ष छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री नेहरू निषाद , श्रीमती अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, श्री केशव साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती धनेश्वरी साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती देवहुती साहू, श्रीमती भारती चन्द्रहास साहू, श्री अग्रवाल साहू एवं श्री कीर्तन मीनपाल सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, श्री ज्ञानिक राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत रावां एवं 13 ग्राम पंचायतो के सरपंच उपस्थित रहे। कलस्टर में ग्राम पंचायत अमलीडीह, अर्जुनी, बागतराई, भानपुरी, देमार, खपरी, कुर्रा, मड़ईभाठा, परेवाडीह, पीपरछेड़ी दे., रावां, तरसीवां, तेलीनसत्ती कुल 13 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया।

समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों महोदय द्वारा सभी स्टालो का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियो से प्राप्त मांग एव शिकायतो के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई।

समाधान शिविर में सभी विभाग प्रमुख द्वारा प्राप्त मांग एवं शिकायतों का जानकारी ग्रामीणो को दिया गया. जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिती में विभिन्न प्रकार के विभागीय योजनओं से संबंधित स्वीकृति आदेश एवं सामग्री का वितरण किया गया. जिसमे 47 हितग्राहियो को पेशन स्वीकृति आदेश, 11 हितग्राहियो को आवास की चाबी, 07 हितग्राहियो को नवीन राशन कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 हितग्राहियो को गोद भराई, 3 अन्नप्रासन्न हितग्राही एवं 4 हितग्राहियो को सुपोषण किट वितरण, 07 हितग्राहियो को किसान किताब 06 हितग्राहियों को बैगन का पौधा, 05 विद्यार्थियों गणवेश वितरण, आयुष्मान वय वंदन कार्ड 05 हितग्राहियों को वितरण किया गया है। वही 124 हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों का लारनिंग लाईसेंस और 06 चरवाहो को मानदेय राशि वितरण किया गया।

  • Related Posts

    मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि

    पारदर्शी नीलामी व्यवस्था और बाजार में बढ़ी मांग से किसानों को मिल रहा उपज का बेहतर मूल्य   धमतरी 29 नवंबर 2026/- जिले की कृषि उपज मंडी समिति धमतरी एवं…

    Read more

    नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन,   महापौर रामू रोहरा ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प धमतरी 29…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?