Ro no D15139/23

नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन,

महापौर रामू रोहरा ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

धमतरी 29 नवंबर 2026/ नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को धमतरी में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 100वें संस्करण पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रैली के माध्यम से युवाओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहे। रैली का शुभारंभ रुद्री चौक से हुआ, जो गंगरेल तक पहुंची। साइकिल रैली में शामिल युवाओं ने नशामुक्ति, फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाज को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रैली के साथ आयोजित फिटनेस गतिविधियों ने भी युवाओं में खासा उत्साह भरा। अपर्णा शर्मा ने प्रतिभागियों को जुम्बा गतिविधि कराई। इसके माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और फिटनेस के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार साहू ने किया। जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किए और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा यदुनंदन वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, सहायक खेल अधिकारी जे.पी. देव, विकासखंड खेल अधिकारी खिलेंद्र साहू, खेल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर बांधे, एल.के. साहू, राजकुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मोहित बनपेला, रामकुमार विश्वकर्मा, सतवंत महिलांगे और कैलाश ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। माय भारत के युवा स्वयंसेवक योगेश्वर सिन्हा, संकेत कुमार साहू, ओम मरकाम, पूनमचंद सिन्हा और दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में युवा एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। रुद्री से गंगरेल तक निकली यह रैली युवाओं की सामूहिक सहभागिता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने किया JOHAR Edu&SAT का शुभारंभ

    जशपुर 29 नवम्बर 26/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जोहार एजुकेशन सेटेलाइट का शनिवार को  अपने निज निवास  बगिया में शुभारंभ किया। सभी को अपनी…

    Read more

    जशपुर में मखाना की खेती की होगी नई शुरुआत,

    राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने 10 कृषक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे जशपुर 29 नवंबर 26/ जिले में उद्यानिकी फसलों के विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?