Ro no D15139/23

अमाली में किसान चौपाल : प्रगतिशील किसानों ने उन्नत तकनीक से खेती-किसानी के तरीके साझा किए

धमतरी । जिले में उन्नत तकनीक का उपयोग कर खेती-किसानी करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए किसान चौपालों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। आज नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमाली में आयोजित किसान चौपाल में प्रगतिशील किसानों द्वारा उन्नत तकनीक से खेती-किसानी करने, खेती के साथ-साथ मछलीपालन, पशुपालन आदि करने के लिए भी जागरूक किया गया। प्रगतिशील किसान श्री मिथलेश साहू ने बताया कि वे बीएससी कृषि और एमएससी की शिक्षा जबलपुर से ली है। उन्होंने बताया कि वे 4 एकड़ में खेती की शुरूआत की थी और आज 24 एकड़ में खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ड्रिप सिंचाई मल्चिंग का सहयोग मिला है। श्री मिथलेश ने प्रशासन के सहयोग से नगरी दुबराज की खेती करने की इच्छा भी जाहिर की।

नगरी दुबराज की खेती करने वाले किसान श्री माधुरीलाल साहू ने बताया कि वे 10 सालों से नगरी दुबराज की खेती कर रहें हैं। उन्होंने किसानों को रायासनिक खाद का उपयोग नहीं करने और अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने की समझाईश दी। इसके साथ ही श्री साहू ने नगरी दुबराज लगाने की पद्धति की जानकारी भी दी। किसान चौपाल में उपस्थित जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गेश नंदनी ने बताया कि खेती-किसानी केवल फसल लगाना ही नहीं है, बल्कि पशुपालन, उद्यानिकी और मछलीपालन भी है। उन्होंने बताया कि स्वसहायता समूह द्वारा 100 बकरियों का पालन किया जा रहा है। बकरियों के दूध का पावडर भी बनाया जाता है, जिसे बेचने से समूह की महिलाओं को अच्छी आमदनी हो रही है। जनपद सदस्य ने उपस्थित लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की। जैविक खेती करने वाली जननी स्वसहायता समूह की महिला कृषक श्रीमती ईश्वरी कुंजाम ने बताया कि वे जैविक खेती को अपनाकर दुबराज चावल और साग-सब्जियां उगा रहीं हैं।

किसान चौपाल में पहुंचे ग्राम गोरेगांव के पशुपालक श्री भानुप्रताप साहू ने उपस्थित किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे गौपालन कर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। इसके लिए सरकारी सहायता भी मिली है। श्री साहू दूध और घी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि वे 5 एकड़ में खेती भी करते हैं और अपनी गायों के गोबर के खाद का उपयोग खेती-किसानी में करते हैं। सेवानिवृत्त एसडीओ श्री कोसरिया ने बताया कि औषधीय पौधों की खेती से भी किसान लाभ कमा सकते हैं। विभाग द्वारा पौधे निःशुल्क दिए जाते हैं तथा खरीददार की भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने ब्राम्ही, खस, शतावरी आदि की खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रगतिशील किसानों को एक-दूसरे से मिलकर कृषि तकनीक की जानकारी देने ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगरी की भौगोलिक स्थिति पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन के लिए बेहतर है। कलेक्टर ने बताया कि किसानों के लिए किसान एप बनाया गया है। अमाली, फरसियां में दूध संग्राहकों को लाभ दिलाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में दुबराज की खेती को बढ़ावा देने के लिए मदद की जाएगी। कलेक्टर ने रागी, मड़िया, मिलेट्स की खेती की जानकारी भी दी। श्री मिश्रा ने बीज और उसके खरीदी की व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही रागी की खेती करने वाले किसानों की सूची भी तैयार करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने खेतों के मेड़ में नारियल के पौधे लगाने को भी कहा। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि किसान चौपाल के जरिए किसानों को कृषि और संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रगतिशील किसान भी अनुभवों को साझा कर रहे हैं, जिसका लोगों को फायदा मिलेगा।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी