Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी दूसरे स्थान पर

अब तक साढ़े 68 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल और लगातार समीक्षा के परिणामस्वरूप आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी जिला 68.6 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि जिले में 30 हजार 787 लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 21 हजार 119 कार्ड बना लिए गए हैं। इसके तहत 70 और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए जिले में मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों सहित मितानिनों की भी ड्यूटी लगाई गई। योजना के तहत 70 एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपये तक मु्फ्त उपचार का लाभ दिया जाता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के शेष वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी चॉईस सेंटर अथवा आधार सेवा केन्द्र में जाकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन करा लें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की स्थिति में आधार सेवा केन्द्र में जाकर आधार कार्ड में स्वयं अथवा घर के किसी सदस्य का एक्टीव मोबाईल नंबर लिंक करा लें। इसके दो दिन बाद फिर से किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में अपडेटेड आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाईल नंबर सहित स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन कर लेने की भी अपील कलेक्टर ने की है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

    *वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल*   *14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकार…

    Read more

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*   *काईकछार और बालाछापर में 4.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?